रायपुर-बिहार में तमाम राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को दरकिनार कर जानता ने चौंकाने वाला चुनाव परिणाम दिया है। बीजेपी की अगुवाई में NDA ने रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया है। ऐसे में भाजपा और सहयोगी दलों में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सी ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है।*
*ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने में बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं।*
बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।