अंबिकापुर– अवैध शराब की तस्करी रोकने कारवाही करने वाला आबकारी विभाग अपने भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी की वजह से एक बार फिर विवादों में है। रविवार की अल सुबह हुई एक कार्यवाही के बाद विभाग को तारीफें मिलती रही लेकिन शाम होते होते विवाद गहराता रहा। सरगुजा में शराब में मिलावटखोरी के लिए कुख्यात पवन सिंह गिरोह का एक आदतन बदमाश रंजित सिंह उर्फ लड्डू सिंह सरगुजा जिले के विभिन्न शराब दुकानों में कार्यरत रहा है। अपनी नौकरी के दौरान उसने विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट कंपनी की मिलीभगत से मिलावटखोरी का कारोबार बड़े पैमाने पर किया था। बाद में सरकार बदलने पर पूरे पवन सिंह समूह को ही सिस्टम से निकाल बाहर कर दिया गया। तब से आज तक लड्डू सिंह जैसे लोग सरगुजा जिले में नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे है। लड्डू सिंह एक आबकारी अधिकारी का बेहद खाद माना जाता है। सरगुजा में काम करने के दौरान उसे लुटेरे आबकारी अधिकारी की सरपरस्ती प्राप्त थी।आज हुई कार्यवाही ने जहाँ सरगुजा में अवैध शराब के बड़े कारोबार की पोल खोल दी है वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो ने आबकारी विभाग के भ्रष्टाचार हाल बयान कर दिया है ।
वायरल ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते। न्यायालय में पेशी से पहले भी मीडिया के साथियों को लड्डू सिंह ने कुछ ऐसी ही बाते कही है जैसा इस वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेस लिखी इनोवा कार में रंजित सिंह उर्फ लड्डू सिंह 95 हज़ार की 15 पेटी अवैध शराब ठिकाने लगाने की फिराक में था। बताया जाता है कि उसके साथ शराब में मिलवटखोरी का एक और मास्टर माइंड नरेंद्र पासवान भी था। जो कार्यवाही के दौरान से फरार है। वायरल ऑडियो में दो व्यक्तियों की चर्चा सुनी जा सकती है। मैनपाट का बड़ा अवैध शराब कारोबारी अजीत गुप्ता से बात करते हुए एक व्यक्ति पूछता है कि आपने आबकारी की टीम को कितने पैसे दिए है? जवाब में अजीत गुप्ता कहता है कि ये सब अभी नहीं बताया जा सकता।
ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि पाँच लाख से ज़्यादा की डील हुई है। अजीत गुप्ता कहते सुना जा सकता है कि मैंने सब गड्डी से पैसे खींच लिए थे।
ऑडियो में अजीत गुप्ता से बात करने वाला व्यक्ति कहता है कि जिला आबकारी अधिकारी की जानकारी के बिना इतनी बड़ी डील को अंजाम नहीं दिया गया होगा ।
दावा किया जा रहा है कि दरोगा अनिल गुप्ता ने कार्यवाही के दौरान अजीत गुप्ता और किसी भानु को मोटी रकम ले कर छोड़ दिया वहीं दिखावटी कार्यवाही करने के लिए लड्डू सिंह को इनोवा कार में बिठाकर जब्ती और पंचनामा की कार्यवाही की । ऑडियो में कोचिया अजीत गुप्ता बताता है कि मैनपाट का दरोगा सौरभ साहू ने अनिल गुप्ता से डील कराई है वहीं पूरे डील का सूत्रधार किसी पांडेय को बता रहा है। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के बहाने आबकारी विभाग जिन काले कारनामों को अंजाम देता है, इस घटना के बाद से एक बार फिर सार्वजनिक है और चर्चाओं का बाजार गर्म है। लड्डू सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश कर संभवतः रिमांड पर लिया गया है । ऑडियो वायरल है । हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन आरोप लगे हैं तो जाँच भी समय की माँग है ।