भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के पिता श्री जागेश्वर जायसवाल जी का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
बलरामपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के पिता एवं परम सम्मानित जागेश्वर जायसवाल का गुरुवार शाम निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और उनका देव लोक गमन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 6 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे बलरामपुर स्थित मां सिंदूर नदी घाट में किया जाएगा।