बलरामपुर में बवाल: SDM पर मारपीट का आरोप, ग्रामीण की मौत से सनसनी
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी इलाके में SDM पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कुसमी क्षेत्र के करौँधा बरपाठ गांव में रात के समय बक्साइट के अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने SDM करुण डहरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। उनके साथ तहसीलदार सहित तीन अन्य लोग थार वाहन में मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान हँसपुर (थाना करौधा) निवासी एक ग्रामीण के साथ कथित मारपीट हुई। घटना में कुछ अन्य ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर हालत में घायल ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक का शव कुसमी अस्पताल में रखा गया है।
घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। SDM करुण डहरिया से थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
बलरामपुर SP ने कहा है कि यदि जांच में कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल SDOP और थाना प्रभारी को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना को लेकर गांव में आक्रोश है और स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बीती रात हँसपुर गाँव में अवैध माइनिंग जुड़ा है पूरा मामला,
अवैध माइनिंग की मिली थी शिकायत मौके पर पहुंचे थे एसडीएम और अन्य,
कुसमी पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया समेत अन्य लोगों की जा रही है पूछतास,
कुसमी मे तनाव की स्थिति।