बलरामपुर में बीजेपी-कांग्रेस की बड़ी लापरवाही, एक ही महिला को दोनों दलों में मिला पद

 

बलरामपुर में बीजेपी-कांग्रेस की बड़ी लापरवाही, एक ही महिला को दोनों दलों में मिला पद

कांग्रेस ने बनाया कार्य समिति सदस्य, बीजेपी ने दिया मंत्री का पद, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र

बलरामपुर –जिले में बीजेपी और कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। पदाधिकारी बनने की होड़ में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां एक ही महिला को दोनों ही राजनीतिक दलों में अलग-अलग जिम्मेदारियां दे दी गईं।

जानकारी के अनुसार, संस्कृति रक्सेल को कांग्रेस संगठन ने 2 मार्च 2026 को कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया था। इसके बाद 21 मार्च 2026 को बीजेपी संगठन द्वारा उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

दोनों दलों द्वारा जारी पदाधिकारी नियुक्ति पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे संगठन की प्रक्रिया और सत्यापन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आम जनता के बीच भी चर्चा का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि बिना उचित जांच-पड़ताल के इस तरह एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग राजनीतिक दलों में पद कैसे दिया जा सकता है।

अब इस मामले में दोनों दलों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *