परहित चैरिटेबल सोसायटी विधवा माताओं-बहनों के लिए बनी वरदान,हर माह निःशुल्क राशन एवं खाद्यान्न सामग्री का किया जाता है वितरण

परहित चैरिटेबल सोसायटी विधवा माताओं-बहनों के लिए बनी वरदान,हर माह निःशुल्क राशन एवं खाद्यान्न सामग्री का किया जाता है वितरण।

बलरामपुर। परहित चैरिटेबल सोसायटी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। सोसायटी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विधवा माताओं और बहनों को हर माह निःशुल्क राशन एवं खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परहित चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष पुत्र कैलाश गुप्ता एवं राहुल गुप्ता द्वारा जरूरतमंद विधवा माताओं एवं बहनों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। वितरण के दौरान लाभार्थियों को चावल, दाल, आटा, तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई।सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना है। इसी सोच के साथ प्रत्येक माह विधवा माताओं एवं बहनों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना कम करना पड़े।राशन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने परहित चैरिटेबल सोसायटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा दी जा रही सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।परहित चैरिटेबल सोसायटी का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है तथा जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *