अम्बिकापुर- बलरामपुर जिले के कुसमी के हत्यारोपित SDM करुण डेहरिया और उसके तीन गुर्गों को बुजुर्ग की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था वहीं सर्व आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की माँग की थी।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर ने जानकारी दी है कि मामले में एसडीएम करुण डहेरिया, अजय सिंह उर्फ़ विक्की,मंजीत यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय ले समक्ष पेश किया जा रहा है।


वहीं इस मामले में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी खेद जताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है। भगत ने आरोप लगाया कि अवैध खनन में एसडीएम की संलिप्तता थी जिसे रोकने ग्रामीणों ने गाड़ी रुकवाई थी। उसके बाद एसडीएम ने अपने प्राइवेट गुर्गों के साथ मिलकर ग्रामीणों की पिटाई की थी। इस मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान हो गई थी वहीं एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है। पूर्व मंत्री भगत ने घटना को सरकार पर धब्बा बताया है।