नेशनल डेस्क- देश की राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रसंघ चुनाव में फिर से ‘लाल सलाम’ छा गया है।JNU छात्रसंघ चुनाव 2025 में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव चारों सीटों पर लेफ्ट यूनाइटेड ने कब्जा जमाया है।अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव तो संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने जीत हासिल की है।ये चारों लेफ्ट यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं।सभी चारों सीटों पर दूसरे नंबर पर ABVP के उम्मीदवार रहे।