बलरामपुर कांग्रेस को नई मजबूती, प्रशांत विश्वास ‘छोटू बंगाली’ बने जिला उपाध्यक्ष

बलरामपुर कांग्रेस को नई मजबूती, प्रशांत विश्वास ‘छोटू बंगाली’ बने जिला उपाध्यक्ष

बलरामपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को बलरामपुर जिले में नई ऊर्जा मिली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के तहत प्रशांत विश्वास उर्फ ‘छोटू बंगाली’ को जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर (छत्तीसगढ़) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से 2 मार्च 2026 को जारी पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची जारी की गई, जिसमें प्रशांत विश्वास का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए शामिल है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

प्रशांत विश्वास लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव का लाभ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनआंदोलनों में मिलेगा।

कांग्रेस संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और जिले में पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *