भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निवास पर होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निवास पर होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग

बलरामपुर -भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक गीत-संगीत के साथ उत्सव का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से समाज में एकता बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *