शराब में मिलावटखोरी की शिकायत के बीच गंगापुर शराब दुकान के काउंटर में शराब बेचता दिखा संदिग्ध बाहरी व्यक्ति

अम्बिकापुर– अंबिकापुर की सरकारी शराब दुकानों में मिलावटखोरी की रोज मिल रही शिकायतों के बीच शराब दुकान में बाहरी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश और उसके द्वारा शराब की बिक्री किए जाने की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई।

प्रशासनिक कसावट की कमी या प्रशासनिक छूट का नतीजा है कि यह संदिग्ध व्यक्ति पहले भी अनाधिकृत रूप से अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के अंदर बेख़ौफ़ देखा जा चुका था, पहले भी इसकी तस्वीरें वायरल हुई थी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई थी। इसके बाद भी वह व्यक्ति बेरोकटोक दुकान में प्रवेश कर काउंटर में शराब बेचता देखा जा सकता है। ताजा मामला 8 अप्रैल 2026 की शाम का है। इस तस्वीर के कैमरे में क़ैद होने के कुछ देर बाद ही शराब ख़रीदने वाले कुछ युवकों ने शराब में मिलावट की शिकायत की थी । ऐसे में बाहरी व्यक्ति के दुकान में अवैध प्रवेश और मिलावटखोरी के मामले को साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *